Tuesday, March 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चैतन्य नगर से चोरी हुई होंडा सिटी कार 24 घंटे के भीतर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

8 मार्च, 2026 । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर थाना कोतवाली पुलिस ने चैतन्य नगर क्षेत्र से चोरी हुई होंडा सिटी कार के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी आकाश यादव ने अपने दो साथियों आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। दोनों अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सघन पतासाजी की जा रही है।

 

मामले के संबंध में दिनांक 07 मार्च 2026 को प्रार्थी मोहम्मद मुनीर मसूरी पिता स्व. मोह. जुबेर उम्र 46 वर्ष निवासी गंगा नर्सिंग होम के पास रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड रायगढ़ की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 रिपेयरिंग के लिए उनके गैरेज में आई थी। रिपेयरिंग के बाद दिनांक 06 मार्च 2026 को दोपहर में कार को चैतन्य नगर कॉलोनी के सामने खाली स्थान पर खड़ी किया गया था। उसी रात लगभग 08:30 बजे जब कार लेने पहुंचे तो वाहन वहां से गायब मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 कीमती लगभग 2,00,000 रुपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान तीन व्यक्तियों के वाहन चोरी में शामिल होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने संदेही आकाश यादव को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान के साथ मिलकर चैतन्य नगर के सामने से कार चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर सफेद रंग की *होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 कीमती लगभग 2,00,000 रुपये* विधिवत जप्त की गई।

 

विवेचना के दौरान प्रकरण में बीएनएस की धारा 3(5) भी जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर *आरोपी आकाश यादव पिता सूर्यप्रकाश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी इंदिरानगर देवारपारा रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उपनिरीक्षक गौतम ठाकुर तथा कोतवाली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles