Friday, March 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम रायगढ़: हंगामे के बीच हुई सामान्य सभा, 1778 करोड़ के कार्यों को मिली मंजूरी

 

रायगढ़। नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक में आज सत्ताधारी दल भाजपा का बहुमत होनें के बावजूद महज दर्जन भर कांगे्रस पार्षदों ने विभिन्न प्रस्तावो पर गलत प्रक्रिया और आपत्ति दर्ज कराते हुए न केवल अपना मुखर विरोध कराया बल्कि सभापति व महापौर को भी आडे हाथ लिये। इस दौरान कुल 13 एजेंडो के तहत 1 हजार 778 करोड के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यो को सदन में स्वीकृति दी गई।

 

नगर निगम के सभाकक्ष में साधारण सम्मान के बैठक के दौरान सबसे पहले एक घंटे के दौरान पार्षदों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर के संबंध में सदन को जानकारी दी गई इसके बाद जैसे ही लिखित एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई विपक्ष की ओर से कांगे्रस के जनप्रतिनिधियों में नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया व पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ पार्षद जयंत ठेठवार ने एजेंडा क्रमांक 1 से लेकर 4 तक को गलत प्रक्रिया के तहत सदन के समक्ष प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए कहाकि इसके कुछ कार्यो को बार-बार दर्शाया गया है और अंग्रेजी तथा हिंदी के नाम पर बड़ी राशि का खेल किया जा रहा है। बैठक के दौरान नेताप्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने भी एजेंडे को लेकर लिखित आपत्ति न केवल दर्ज कराई बल्कि भोजन अवकाश पश्चात शुरू हुए सम्मेलन के दौरान कुछ समय अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गई, जब श्री नियारिया ने सभापति के समक्ष अपनी लिखित आपत्ति को जोर-जोर से पढऩा शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा पार्षदों के विरोध और महापौर एवं एमआईसी सदस्यों के द्वारा एजेंडो पर आगे चर्चा करने बाबत सभापति से मांग करने पर सभापति डिग्रीलाल साहू ने नेता प्रतिपक्ष श्री नियारिया के आपत्ति को पढऩे के दौरान ही 5 से लेकर 7 नंबर तक के एजेंडे को लगातार पारित घोषित कर दिया। इसके बाद प्रस्तुत हुए एजेंडो पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई, इस दौरान जहां कांग्रेस पार्षदों ने सदन में प्रक्रिया का पालन नही करने का आरोप लगाते हुए विकास के लिये साथ देने की बात कही तो महापौर सहित वरिष्ठ पार्षद आशीष ताम्रकार, हरि सराफ आदि ने कांग्रेस पार्षदों को विकास विरोधी बताया। एजेंडो पर चर्चा के दौरान रामनवमी आयोजन समिति को वृहद आयोजन के लिये प्रति वर्ष डेढ लाख रूपये की सहायता प्रदान करने पर आम सहमति बनी तो वहीं मीडिया कर्मियो के लिये राशि जारी करने पर भी भाजपा व कांग्रेस के पार्षद सहित पूरा सदन सहमत नजर आया। इस दौरान कांगे्रस पार्षद लक्ष्मी साहू ने सभी वार्डो के पार्षदों की समस्याओं के समाधान की ओर प्रयास करने सदन का ध्यान आकृष्ट कराया, तो वहीं कांगे्रस पार्षदों के प्रक्रिया के पालन नही करने के आरोप का जवाब देते हुए निगम कमिश्नर श्री क्षत्रीय ने सदन के वस्तुस्थिति से अवगत कराया। हालांकि कांगे्रस पार्षदों की समित संख्या के चलते सभी 13 एजेंडो को बहुमत से स्वीकृत कर दिया गया।

 

सामान्य सभा में कुल 13 प्रस्ताव रखे गए थे। इसमें प्रस्ताव क्रमांक 4 में मेजर रोड, सब अर्बन एरिया रोड, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, पॉन्ड लैक डेवलपमेंट, स्पोर्ट कंपलेक्स, न्यू मार्केट डेवलपमेंट, मल्टी लेवल पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर, वाटर सप्लाई सीवरेज नेटवर्क, ट्रेड सेंटर, रूफटॉप सोलर एवं जंक्शन संबंधित 13 सब एजेंडा कार्य शामिल किए गए थे। सभी एजेंडा पर चर्चा करते हुए बहुमत से प्रस्ताव को पारित किया गया। सभी 13 एजेंडा में करीब 1778 करोड़ 52 लाख रुपए लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को सदन में स्वीकृति दी गई। प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नों से संबंधित जवाब विभाग प्रमुख एमआईसी सदस्यों ने दिए। इस दौरान कई प्रस्ताव के संबंध में पार्षदगणों द्वारा किए गए प्रश्न एवं एस्टीमेट कार्यों से संबंधित विस्तार से पूर्ण जानकारी कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles