Friday, March 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आर्टिका कार से हो रही थी गांजा की तस्करी…कार से 125 किलो मादक पदार्थ बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

 

 

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उपपुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 125 किलो 7 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 5 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। विवरण है कि 19 मार्च 26 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर सुचना मिला कि – एक सफेद रंग की आर्टिगा कार क्रमांक एमपी20 सीएम 7737 में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से गांजा ले कर शहडोल जाने वाले है तथा उसके आगे- आगे एक स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 62 सी 1080 पायलेटिंग में चल रही है, सूचना पर भुलुमुडा – सरिया मेन रोड मे घेराबंदी कर दोनों कार को पकड़ा गया। आर्टिगा कार चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल पिता दिगंबर उम्र 34 वर्ष सा पांडव नगर शहडोल जिला शहडोल मप्र का होना बताया। गवाहों के समक्ष आर्टिगा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 120 पैकेट में कुल 125 किलो 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

पायलेटिंग कर रहे स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 65 सी 1080 के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम ऋषि सिंह पिता स्व धनीराम उम्र 22 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर ( मप्र ) का होना बताया। दोनो कार में बैठे पांचों आरोपियों से गांजा के बारे मे पूछताछ करने पर सोनपुर, बौद्ध उड़ीसा निवासी विकास नामक युवक से गांजा खरीद कर शहडोल मप्र ले जाकर बिक्री करना बताए।आरोपियों के कब्जे से 125 किलो 7 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 1नग आर्टिगा कार, 1 नग स्विफ्ट डिजायर कार, 4 नग मोबाइल को जप्त कर पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 57/26 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सउनि सुमनचौहान, प्रआ सुरेंद्र सिदार,आर नरेंद्र चंद्रा, विमल जांगड़े, श्रवण टंडन, ताराचंद, मोती लाल जांगड़े, दिगंबर दिलीप स्नेही साइबर सेल से दीपक मैत्री व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles