
रायगढ़।रायगढ़ के किशोरी मोहन त्रिपाठी कन्या शासकीय महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल साम्मिलित हुए एवं विशिष्ट अतिथि रुप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं रायगढ़ नगर निगम के पार्षद श्रीमति पूनम सोलंकी एवं पूर्व नगरपलिका परिषद रायगढ अध्यक्ष श्रीमति शीला तिवारी, शासकीय पी डी कामर्स महाविधालय के पूर्व प्रचार्य प्रो. डा. एम. एस. खनुजा, पूर्व अनुविभागीय अधिकारी देवनाथ पटेल, किशोरी मोहन त्रिपाठी शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री डा. उमा नेगी ,छात्रासंघ प्रभारी डा.सी. के. साहू शामिल हुए। वार्षिकोत्सव एवं स्नेह सम्मान समारोह का शुभारंभ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवन कर किया।
महाविधालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री डा.उमा नेगी एवं महाविद्यालय के प्रो डा. आर. के .बारिक सहित प्राध्यापकों ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर किशोरी मोहन त्रिपाठी शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ,जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों में देशभक्ति समूह गान, लोक नृत्य, सामाजिक संदेश पर आधारित ग्रुप डांस शामिल थें। वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजयअग्रवाल ने शैक्षणिक खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों एवं फाइनल ईयर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित कर सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं सभी छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा जीवन में सफलता के लिए शिक्षा एवं अनुशासन के महत्व पर संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को अनुशासन परिश्रम और संस्कारों को जीवन में अपनाने की सलाह दी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम सोलंकी व श्रीमति शीला तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ राजकुमार राठौर एवं आभार प्रदर्शन छात्रासंघ प्रभारी डॉ. सी. के. साहू ने किया। वार्षिक उत्सव को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुश्री उमा नेगी , डॉ.सी के साहू ,प्रो डॉ.आर .के.बारिक, प्रो. डॉ. नीति देवांगन, प्रो. डॉ. प्रीति सिंह,, प्रो.डॉ.सुबाला नंदे, प्रो.अनुपमा टोप्पो, डॉ. प्रमोद साहू, प्रो.अंकित खड़िया ,प्रो. राजकुमार राठौर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा एवं कार्यक्रम में अभिभावक सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहे हैं।


