Sunday, March 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ में चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण

 

रायगढ़, 21 जून 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी आज रायगढ़ जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रगतिरत निर्माण कार्य को समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी निर्माणाधीन नालंदा परिसर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में समय-सीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्माणाधीन ऑक्सीजोन की कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजोन में प्लांटेशन, ओपन एयर जिम और कम्युनिटी स्पेस निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ऑक्सीजोन के चारों ओर बन रहे सड़क निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान वे पटेलपाली सब्जी मंडी भी पहुंचे। उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेड लगाने के शेष कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने एवं जल निकासी हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान सभापति नगर निगम श्री डिग्रीलाल साहू, श्री उमेश अग्रवाल, श्री दिबेश सोलंकी, श्री प्रवीण द्विवेदी, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, एसडीएम श्री महेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विभिन्न जलाशयों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से की चर्चा*

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज जिले के विभिन्न जलाशयों के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बड़े हल्दी, सोड़ेकेला, बाघाडोला, मंशाटार एवं सिंहा जलाशयों के स्वीकृत जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सभी जलाशय के पूर्ण हुए जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गुणवत्ता की जानकारी ली। सर्व प्रथम बड़े हल्दी गाँव के जलाशय में मौके पर ग्रामीणों द्वारा डेम पर रैम्प की मांग पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ठेकेदार को तत्काल कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इसी तरह सोड़ेकेला जलाशय के जीर्णोद्धार नहर लाईनिंग, वेस्ट वेयर, बाँध का कार्य, हेड स्लूस निर्माण, केनाल स्ट्रक्चर के पूर्ण कार्यों का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने पचरी एवं बिजली पोल शिफ्टिंग की मांग की, जिस पर जल संसाधन विभाग को अतिशीघ्र पचरी निर्माण एवं ईई सीएसईबी को पोल शिफ्टिंग का कार्य निराकरण के संबंध निर्देेश दिए।

बाघाडोला एवं मंशाटार जलाशय के निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि जीर्णोद्धार, गेट निर्माण एवं वेस्ट वेयर का निर्माण यहां पूर्ण हो चुका है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जल भराव क्षमता बढ़ाने हेतु गहरीकरण की मांग पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर वर्षा के पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिंहा जलाशय निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बांध पार में आवाजाही हेतु मुरूम डालने की मांग पर जल संसाधन विभाग को तत्काल कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने बड़े हल्दी, बासनपाली, सिंहा, बाघाडोला, सोड़ेकेला, मंशाटार जलाशयों को सीधे भरने हेतु केलो डेम के नहरों से जोडऩे हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौके पर जल संसाधन विभाग का समूचा अमला एवं सभी लाभान्वित ग्रामों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles