रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के पंजीरी प्लांट एरिया में सरकारी रिक्त जमीनों पर अवैध कब्जा को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। यहां अवैध कब्जा धारी अपने गुंडागर्दी से सरकारी जमीनों पर कब्जा करते आ रहे हैं। एक ऐसे ही मामले में सरकारी जमीन में कब्जे के विवाद को लेकर दो युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। झगड़े में बीच बचाव करने आए दूसरे युवक को दो आरोपियों ने मिलकर पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन गुंडागर्दी करने वाले आरोपी अब तक फरार हैं।
प्रार्थी जय कुमार सिदार उम्र 26 वर्ष ने चक्रधर नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने बताया कि 02.12.2025 को रात्रि करीब 10:30 बजे काम से घर आ रहा था तो देखा साहू धर्मशाला पंजीरी प्लांट मरीन ड्राइव पर मोहल्ले के लोकनाथ चौहान व चंदू चौहान दोनों मोहल्ले के ही रवि डनसेना को झगडा मारपीट कर रहे थे, तो को झगडा विवाद करने से मना करने से चंदू चौहान के द्वारा अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पीट करने लगा और पास रखे पत्थर से मेरे सिर में मारा है, जिसमें मेरे सिर में चोट लगकर खून निकला है, झगडा विवादको मेरी दीदी प्रीती सिदार आकर बीचबचाव करने लगी तो चंदू चौहान के द्वारा उसे भी मारपीट किया गया है। एवं लोकनाथ के मुक्का से मारपीट किया है।
जयकुमार सिदार की रिपोर्ट पर चक्रधर नगर पुलिस ने दोनों आरोपी लोकनाथ चौहान व चंदू चौहान के विरुद्ध बीएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। लेकिन दोनों आरोपी अब भी मोहल्ले में खुलेआम धूम रहे हैं। जिससे पीड़ित परिवार में भय व्याप्त है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा विवाद सरकारी जमीनों में अवैध कब्जे को लेकर है इस तरह का यह विवाद पंजीरी प्लांट मोहल्ले में आए दिन देखने को मिल रहा है।



