Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एनटीपीसी लारा प्लांट के लेबर कालोनी में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

 

रायगढ़। जिले में एनटीपीसी लारा प्लांट के लेबर कॉलोनी में आज खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में करीब 7 मजदूर झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लारा एनटीपीसी प्लांट में काम करने वाले ये मजदूर शाम को अपने घर पहुंचे थे, जहां लगभग 7-8 लोग एक मकान में रहते थे। शाम करीब 7 बजे खाना बनाते समय गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में सरवानी निवासी खीरराम पटेल (36), सक्ती के शैलेन्द्र कुमार यादव (44), बिहार के मंजय कुमार (22), खरसिया सरवानी के उपेन्द्र डनसेना (38) समेत सात मजदूर झुलस गए।

हादसे के बाद आसपास के मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने झुलसे लोगों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इसके अलावा, कुछ गंभीर हालत वाले मजदूरों को निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

30 प्रतिशत तक झुलसे श्रमिक

जिला अस्पताल की आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी कृषि सिंघल ने बताया कि अस्पताल में अब तक चार मरीज आए हैं, जिनमें से तीन लगभग 30 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और एक का हालत उससे भी गंभीर है। सभी का इलाज चल रहा है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles