Wednesday, April 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई — 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 पाव एवं 35 लीटर महुआ शराब, एक स्कुटी जब्त

 

1 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना जूटमिल एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

🔹 *स्कूटी से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार — 45 पाव शराब जब्त, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई*

 

कल दिनांक 31.03.2026 को थाना जूटमिल पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सावित्री नगर रोड एवीएन होटल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर काले रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG-13-AK-7542) को रोका गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव कुमार दास (25 वर्ष), निवासी लोहाखान, थाना पुसौर बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी में रखे थैले एवं डिक्की से कुल 45 पाव देशी मसाला एवं प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4500 रुपये है। आरोपी से शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर विधिवत कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अर्जुन एक्का, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव और राकेश नायक शामिल थे ।

 

🔹 *चक्रधरनगर पुलिस की जामगांव कोलाईबहाल में ताबड़तोड़ कार्रवाई — 3 आरोपियों से 35 लीटर महुआ शराब जब्त*

 

आज दिनांक 01.04.2026 को थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रेम कुमार किसान (42 वर्ष) के कब्जे से 12 लीटर, चंद्रिका प्रसाद सोनवानी (34 वर्ष) से 11 लीटर तथा शिवा किसान (28 वर्ष) से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर 35 लीटर अवैध महुआ शराब की बरामदगी हुई है। आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34-2, 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । चक्रधरनगर शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, रवि किशोर साय, आरक्षक श्वेत बारिक, नारायण सिंह राठिया, मनोहर मिंज और सुशील मिंज शामिल थे ।

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles