Monday, December 15, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध प्लाटिंग और सुरक्षा मानकों पर सख्ती बरतने कलेक्टर ने दिए निर्देश 

 

रायगढ़। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शहर के आसपास और नगर पंचायत, विकासखण्ड मुख्यालयों के भीतर तथा उसके आसपास बिना अनुमति के किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर एसडीएम और तहसीलदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने खेती अथवा बिना अनुमति के जमीन को व्यावसायिक रूप में उपयोग करने और नियमों के विरुद्ध प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध खसरा ब्लॉक जैसे कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फूड एंड सेफ्टी तथा औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग को भी शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने फुड एवं सेफटी विभाग को शहर के प्रमुख बड़े होटल, रेस्टोरेेंट पर विशेष साफ-सफाई एवं सुरक्षा तथा स्वास्थ्य मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जर्जर स्कूल भवनों के मूल्यांकन, आवश्यक मरम्मत और नए भवन प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत कराने को कहा। उन्होंने भू-अर्जन, निर्माण कार्यों की स्वीकृति, अप्रारंभ कार्यों की शुरुआत और प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए

सीएम घोषणाओं पर प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागों को घोषित कार्यों को शीघ्र क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन मामलों में रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश। कलेक्टर ने नगर निगम को ठंड बढ़ने के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव और राहत उपायों की तैयारियां रखने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles