रायगढ़। चौहान समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थित मुक्तिधाम निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में समाज ने कहा कि बेलादुला स्थित चौहान समाज के मुक्तिधाम में नालन्दा परिसर बनाये जाने के कारण समाज के नये मुक्तिधाम हेतु जमीन आबंटन किया जाना न्यायोचित होगा। उन्होंने कहा कि चौहान समाज के क्रिया-कर्म हेतु रायगढ़ शहर के बेलादुला में कई दशकों रियासत जमाने से मुक्तिधाम स्थित था, जहां हमारे समाज के तहत क्रिया कर्म होता था उसके एक तरफ मुस्लिम समाज का कब्रिस्तान और दुसरे तरफ देवांगन समाज का मुक्तिधाम स्थित रहा है। उक्त स्थान पर विगत डेढ साल पहले वर्तमान सरकार के द्वारा लाईब्रेरी “नालन्दा परिसर” के निर्माण के लिये उक्त स्थान का चयन किया गया और वर्तमान में नालन्दा परिसर निर्माणाधीन है ।
ज्ञात हो कि तत्कालीन महापौर जानकी काटजु के द्वारा उक्त निर्माण के लिये अपने विवेकाधीकार के तहत प्रत्याशा में मुक्तिधाम निर्माण की अनुमति दी गई थी ।
समाज ने कलेक्टर से मांग की है कि सनातनी परम्परा के तहत चौहान समाज के मुक्तिधाम के लिये शहर के अन्दर उतनी ही जमीन क्रियाकर्म करने के लिये आबंटित करें और विकसित करके देवें ।
समाज ने इस आवेदन की प्रति मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, महापौर, एसडीएम और तहसीलदार रायगढ़ को भी दी है।



