Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोईरदादर से शालिनी स्कूल रोड की बढ़ेगी चौड़ाई, सडक़ चौड़ीकरण के लिए हुई मार्किंग

 

 

रायगढ़। सडक़ चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। निगम ने इस दिशा में कदम उठाते हुए पहले चरण में बोईरदादर से शालिनी स्कूल रोड तक सडक़ के चौड़ीकरण के लिए मार्किंग का काम शुरू कर दिया है।

जिससे आने वाले समय में सडक़ विस्तार के तहत आवश्यक तोडफ़ोड़ की जा सके। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम बोईरदादर चौक पहुंची। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, अतिक्रमण निवारण दस्ता की टीम तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बोईरदादर चौक से नापजोख की प्रक्रिया शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, सडक़ के केंद्र से दोनों ओर करीब 6-6 मीटर चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके लिए आज सडक़ के दोनों ओर मार्किंग करते हुए बेस निर्माण हेतु खुदाई कार्य भी प्रारंभ किया गया।

अतिक्रमण हटाने की दी गई समझाइश

सडक़ चौड़ीकरण के दायरे में कई दुकानें, मकान और एक निजी स्कूल की बाउंड्री वॉल प्रभावित हो सकती है। इस दौरान निगम की टीम ने प्रभावित घरों, दुकानों और संस्थानों के स्वामियों को अतिक्रमण हटाने के संबंध में समझाइश दी। साथ ही, आगामी समय में प्रस्तावित तोडफ़ोड़ को लेकर संबंधित लोगों को विधिवत नोटिस भी जारी किए जाएंगे।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles