Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रेलर से टायर चोरी मामले में जूटमिल पुलिस की बड़ी सफलता, दो फरार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए रिमांड पर, अब मुख्य खरीदार नेटवर्क तक पहुंची पुलिस

 

रायगढ़, 31 जनवरी. । थाना जूटमिल पुलिस ने ट्रेलर से टायर चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में की गई।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम अग्रवाल उम्र 28 वर्ष निवासी बरमकेला ने 05 अक्टूबर को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके तथा उसके परिचित के तीन ट्रेलर वाहन 30 सितंबर को एनटीपीसी लारा से फ्लाई ऐश लोड कर पाटन (रायपुर) के लिए रवाना हुए थे। 02 अक्टूबर को तीनों चालक मोबाइल बंद कर फरार हो गए, बाद में छातामुड़ा के पास तीनों ट्रेलर खड़े मिले, जिनसे कुल 15 टायर डिस्क सहित चोरी पाए गए, जिनकी कीमत लगभग 1,50,000 रुपये है। इस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 350/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने पहले चरण में नरेश महंत, गौरव सिंह एवं मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 नग टायर तथा घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक CG-13-AU-7299 जप्त किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शेष 11 टायर सक्ती जिले में बेचे गए हैं, जिस पर प्रकरण में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई थी।

 

लगातार पतासाजी के दौरान ग्राम छपोरा स्थित चन्द्रा ढाबा से फरार आरोपी फुलेश्वर चन्द्रा एवं मोहम्मद टिंकु उर्फ टिंकु खान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने 11 नग टायर डिस्क सहित खरीदकर आगे ट्रक चालकों को बेच देना स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी की बचत रकम 900 रुपये जप्त की गई। दोनों आरोपियों को 30.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले का एक आरोपी सतीश कुमार अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

 

➡️ *गिरफ्तार आरोपी*

(1) फुलेश्वर चन्द्रा पिता दुकालु राम चन्द्रा उम्र 40 वर्ष, निवासी अमलीडीह थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.)

(2) मोहम्मद टिंकु उर्फ टिंकु खान पिता साह मोहम्मद उम्र 40 वर्ष, निवासी खेसरहिया पोस्ट सिघाहा थाना महुआ जिला वैशाली (बिहार), हाल मुकाम मालखरौदा थाना मालखरौदा जिला सक्ती

 

जूटमिल पुलिस की सतत कार्रवाई से ट्रेलर टायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि *”संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त गिरोहों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।”*

 

कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी जूटमिल प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, आरक्षक शशि भूषण साहू और लकेश्वर पुरसेठ की अहम भूमिका रही है ।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles