Monday, February 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विजयलक्ष्मी स्वावलंबन्नी व्यापार मेला का विशाल आयोजन 

 

रायगढ़। स्थानीय राम भाटा रायगढ़ हथकरघा कोसा केंद्र परिसर में विगत दिवस विजयलक्ष्मी स्वावलंबन्नी व्यापार मेला का आयोजन किया गया उक्त व्यापार मेला में अलग-अलग ब्लॉक के विभिन्न गांव से आए हुए महिला समूह के द्वारा स्वयं से निर्मित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शनी व बिक्री मेला लगाया गया महिलाओं के द्वारा लगभग 20 प्रदर्शनी व 10 फूड स्टाल लगाए गए सभी स्टालों में महिलाओं के द्वारा प्रदर्शित उत्पाद उनकी पैकेजिंग तथा क्वालिटी देखने लायक था उन उत्पादों में महिलाओं की मेहनत वह एक प्राकृतिक स्वाद अलग ही दृष्टिगोचर हो रहा था महिलाओं का उत्साह चरम सीमा पर था कार्यक्रम की आयोजिका विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति के द्वारा उक्त मेला का विशाल प्रांगण में पूरी सुविधा के साथ आयोजन किया गया था जिसमें स्टाल लगाए गए महिलाओं के भोजन की व्यवस्था मोबाइल टॉयलेट पानी की व्यवस्था आदि सभी का पूरा इंतजाम किया गया था कार्यक्रम की आयोजिका व समिति के अध्यक्ष श्रीमती माया दत्ता के द्वारा बताया गया की नाबार्ड व अन्य शासकीय विभागों की विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को विभिन्न आजीविका मूलक विषयों में प्रशिक्षण दिया जाता है प्रशिक्षण के पश्चात महिलाओं के द्वारा जो प्रोडक्ट बनाए जाते हैं उनकी बिक्री मार्केटिंग व लोगों तक पहुंच बनाने के लिए उनके द्वारा विभिन्न जगहों पर मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है उक्त मेले में मशरूम ,ग्राम दुकान, मिलेट्स से बने विभिन्न उत्पाद ,बड़ी पापड़, सॉफ्ट ट्वॉयस, एंब्रॉयडरी व कपड़े ,टेराकोटा से बने उत्पाद, मसाले ,इको फ्रेंडली थैला,पोटली बैग,फारेस्ट प्रोडक्ट ,ब्यूटी स्किल एंड ब्यूटी प्रोडक्ट ,झाड़ू व बांस के बने उत्पाद,साबुन सर्फ़ ,अगरबत्ती ,वर्मी कम्पोस्ट तथा इसी प्रकार के अन्य कई आकर्शक क्वालिटी वाली वस्तुएं रखी गई थी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री राजेश कुमार पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में हम स्टॉल के अलावा आदि कर्मवीर अभियान में समिति के विभिन्न ब्लॉक धरमजयगढ़ ,घरघोड़ा,तमनार,पुसौर व खरसिया में कार्यरत वॉलिंटियर्स जिन्होंने अपना भरपूर योगदान दिया था ऐसे लगभग 22 वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया गया है, पांच विभिन्न गांव के प्रतिभावान व ऊर्जावान ग्रामीण विकास के लिए समर्पित सरपंच हरी यादव जी गोपालपुर ,सरपंच डिग्री लाल सिदार तारापुर, सरपंच सत बाई यादव लामीदरहा, बुलेकेरा व अन्य ग्रामों के माननीय सरपंच जी को भी सम्मानित किया गया तथा विभिन्न ग्राम भगवानपुर, पतरापाली, मुरालिपाली, तारापुर, गोरखा, कोतरलिया, पंडरीपानी, कोर्रा , जामछापर, चाटीपाली, बोजिया, छाल ,बजरमुडा ,बेहरामुडा ,लामिदरहा, लालपुर, कचकोबा,बरपाली ,उकारीपाली,मह्लोई, गोढ़ी,सेमिकोट,कुड़ेकेला,सिथरा,मल्दा.बरभाटा,डभरा,नावापारा,गमेकेला,फर्शाबाहर, कटौद ,खम्हार, रायगढ़ व अन्य ग्रामों के लगभग 80 महिला स्व सहायता समूहों को सम्मानित किया गया ,इसके अलावा ऐसी महिलाएं जिन्होंने जीवन में आने वाली चुनौतियों को डटकर सामना किया वह उन्हें अवसर में बदला है तथा आगे बढ़कर जीवन में सफलता प्राप्त की है ऐसी संघर्षशील महिलाओं को शख्सियत के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है सीमा मिंज, पूर्णिमा साहू, तारिणी श्रीवास इन सभी महिलाओं को शख्सियत के रूप में सम्मानित कर बाकी महिलाओं ने भी इनसे प्रेरणा प्राप्त की है ,

इसी प्रकार से उक्त कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी लच्छी राम कच्छप तथा विभाग से चैताली राय विश्वास व नेहा अग्रवाल , श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक सोनम रवानी तथा अन्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा बाल विवाह रोक हेतु शपथ दिलवाया गया उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना की गई छ.ग.राज्य हाथकरघा विकास संघ विपडन सहकारी संघ मर्यादित विभाग के अध्यक्ष श्री भोज राम देवांगन जी तथा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर श्री बलबीर शर्मा जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात समिति में अध्यनरत बालिकाओं स्वीटी शर्मा ,कृति चौबे व नंदिता कंसारी के द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया गया अध्यक्ष श्री भोज राम देवांगन जी के द्वारा संस्था के कार्यक्रम व स्टालों का अवलोकन किया गया तथा तारीफ करते हुए उन्होंने कहा की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए तथा उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री व एक मंच देने के लिए समिति द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है उक्त मेला सुबह 8:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक सफलतापूर्वक संचालित रहा पूरे कार्यक्रम में समिति के सदस्य आकांक्षा थवाईत ,प्रतिश शर्मा ,सुनीता चंद्रवंशी ,मुन्नी टांडी, विशाल वर्मा, जय पटेल, हेमवती चौहान ,ज्योति पटेल ,अजय बारिक , मिंता देवी , काजल साहू आदि का पूर्ण योगदान रहा उनके अथक प्रयासों से उक्त मेला बिना किसी अवरोध के सफलता पूर्वक संपादित हुआ।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles