रायगढ़। कृषि विभाग से सेवा-निवृत्त श्री हेमलाल जायसवाल की धर्मपत्नी भगवती देवी जयसवाल का आज मंगलवार को दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। मृदुभाषी, सामाजिक और धर्मपरायण स्वभाव की स्वर्गीय भगवती देवी, नरेंद्र जयसवाल (बालाजी फ्लेक्स) की माताश्री थीं। उनके निधन से बेलादुला व खर्राघाट क्षेत्र में शोक व्याप्त है।अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 9:30 बजे बेलादुला स्थित निवास स्थान से सर्किट हाउस मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।



