Friday, February 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ओपी की पहल से 100 बिस्तर वाले जिला चिकित्सालय को 300 बिस्तर में तब्दील करने 258 पदों की स्वीकृति

 

 

रायगढ़ :- जर्जर हो चुके 100 बिस्तर वाले सेठ किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय के 300 बिस्तर में तब्दील करने हेतु उन्नयन हेतु स्थानीय विधायक ओपी चौधरी की पहल 40 करोड़ की राशि स्वीकृत किए गए है। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में ओपी का यह मास्टर स्ट्रोक रायगढ़ वासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। बढ़ते औद्योगिकरण के दबाव के मद्देनजर जिला चिकित्सालय के उन्नयन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। वर्षों पुरानी यह 100 बिस्तर चिकित्सालय जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। बिस्तर की संख्या बढ़ाते हुए इसके उन्नयन का निर्णय लिया गया । 300 बिस्तर हॉस्पिटल में तब्दील होते पुराने पदों को स्वीकृत करते हुए कुल 258 पद सृजन किए गये है जिनमें एक वरिष्ठ विशेषज्ञ सह अधीक्षक, चार मेडिकल विशेषज्ञ,चार सर्जिकल विशेषज्ञ,

छह स्त्रीरोग विशेषज्ञ, पांच शिशुरोग विशेषज्ञ, चार निश्चेतना विशेषज्ञ,दो पैथोलॉजिस्ट,दो नाक कान गला विशेषज्ञ,दो मनोरोग विशेषज्ञ,दो नेत्र रोग विशेषज्ञ, दो अस्थिरोग विशेषज्ञ,दो रेडियोलोजिस्ट,एक फॉरसिक विशेषज्ञ,एक डरमेटोलॉजिस्ट,तीनदंत चिकित्सक (एम.डी.एस.),दो दंत चिकित्सक (बी.डी.एस.),एक माईकोचायोलॉजिस्ट,एक बायोकेमिस्ट्री,इकतालीस चिकित्सा अधिकारी,एक मेटून,दो फिजियोथेरेपिस्ट,पांच

नर्सिंग सिस्टर,दो सहायक ग्रेड-1,एक मुख्य लिपिक,छह ओ.टी.टेक्नीशियन,दो ई.सी.जी. टेक्नीशियन इको,दो ऑप्यलमिक असिस्टेंट,तीन रेडियोग्राफर,पांच डेंटल टेक्नीशियन,पांच फार्मासिस्ट ग्रेड-02,दस मेडिकल लैब टेक्नीशियन,65 स्टाफ नर्स,दो लेखापाल,एक स्टोरकीपर,दो सहायक ग्रेड-2,एक केशियर/सहायक वर्ग-2,एक स्टीवर्ड/सहायक ग्रेड-2,तीन वाहन चालक एम्बुलेंस, चार सहायक ग्रेड-3, चार लेब असिस्टेंट,पांच

ड्रेसर ग्रेड-1,तीन डार्करूम असिस्टेंट,18 वार्ड ब्वाय,9 आया,पांच ओ.टी. अटेंडेड,दो धोवी,दो सफाई कर्मचारी शामिल है। बजट में उनके संभावित वेतन का प्रावधान भी किया गया। इन प्रावधानों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजनांतर्गत 5000.00 लाख रुपए शामिल है।0100 बिस्तर जिला अस्पताल रायगढ़ को 300 बिस्तर में उन्नयन करने संबंधी भवन निर्माण कार्यों तथा 3 बिस्तर ट्रामा केयर यूनिट भवन निर्माण कार्य की कुल अनुमानित लागत ₹ 4 जहर लाख रुपए है,।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles