Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोसीर में नोडल की शिकायत पर तीन किसानों का 95 क्विंटल धान जप्त

 

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में धान उपार्जन केंद्र कोसीर में बिचौलियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हुई है। केंद्र में 44 किसानों का 2 हजार क्विंटल धान खरीदी के लिए निर्धारित था। धान की जांच के दौरान नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार साहू को संदेह हुआ कि कुछ किसानों के माध्यम से बिचौलियों द्वारा पुराने धान को खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर तत्काल तहसीलदार शनि पैकरा को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर तहसील दार द्वारा जांच की गई जिसमें पुराना एवं अमानक धान पाया गया। भरत पिता पंचराम निवासी कोसीर, झाड़ू दास पिता ननकी दास निवासी कोसीर, हरि राम पिता पुनीराम निवासी कोसीर। जांच के दौरान किसानों ने स्वीकार किया कि वे धान दुकानदार से खरीदकर लाए थे। कार्रवाई करते हुए तहसीलदार द्वारा तीन किसानों का 95 क्विंटल धान जप्त किया गया। वहीं छह किसानों का कुल 209 क्विंटल 20 किग्रा धान, जो कंकड़-मिट्टी से भरे पाया गया जिसे वापस कर दिया गया। धान वापसी जिन किसानों की की गई, उनमें बाबूलाल पटेल नि. कोसीर, लोचन यादव नि. पाठ, छत राम जांगड़े नि. कुम्हारी, भरत लाल नि. कुम्हारी, शिवप्रसाद निवासी भाटागांव शोभाबाई नि. मुड़वाभाटा शामिल हैं।

तहसीलदार ने संबंधित किसानों को धान की साफ-सफाई कर पुन: उपार्जन केंद्र में लाने के निर्देश दिए हैं। मौके पर पंचनामा तैयार कर लिया गया है और प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार शनि पैकरा, नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार साहू, प्राधिकृत अधिकारी एस. कुमार चंद्रा, प्रबंधक खगेश जांगड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles