Thursday, February 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

खैर लकड़ी की तस्करी करते 4 गिरफ्तार, 10 टन खैर लकड़ी जब्त, भेंगारी में प्रशासनिक दबिश से मचा हडक़ंप

 

घरघोड़ा। अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ घरघोड़ा में प्रशासन ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत भेंगारी स्थित राजस्व वन भूमि पर छापेमार कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर से अधिक मात्रा में, लगभग 10 टन खैर लकड़ी जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके से चार आरोपियों कमल प्रकाश, प्रेम, संतोष व राजेश, सभी निवासी मैसोर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को वन विभाग ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जब्त खैर लकड़ी अवैध रूप से संग्रहित की गई थी और तस्करी की तैयारी में थी।

इस कार्रवाई में घरघोड़ा एसडीओ फॉरेस्ट आशुतोष मंडावा, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सहोदर राम, वन परिक्षेत्र अधिकारी सी.के. राठिया सहित राजस्व एवं वन विभाग का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles