रायगढ़। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर IPS ट्रांसफर किए हैं। संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल में कुल 15 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वहीं शशि मोहन सिंह को रायगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।
दिव्यांग पटेल, जो अब तक रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें रायपुर का रेल SP नियुक्त किया गया है।




