Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने फिर फोड़ा सोशल मीडिया बम, रायगढ़ में सांसद बंगले को लेकर छेड़ दी बहस…अपने ही पार्टी के मंत्री को लिया निशाने पर, समर्थक भिड़े

 

रायगढ़। पूर्व प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रहे रवि भगत ने एक बार फिर अपने ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर बम फोड़ दिया है। इस बार रायगढ़ में सांसद आवास को लेकर बहस छेड़ दिया है। जिसके बाद मंत्री समर्थक और रवि भगत से इत्तेफाक रखने वाले आपस में भीड़ गए है। जो खूब ट्रोल हो रहा है। इससे पहले रवि भगत अपने क्षेत्र में डीएमएफ को लेकर एक गाना पोस्ट कर सुर्ख़ियों में आए थे। अब आदिवासी सांसद का हक मारे जाने को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट से रवि भगत फिर चर्चा में हैं।

यहां बता दें कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के पास अपना सरकारी आवास व कार्यालय नहीं है। रायगढ़ लोकसभा में तीन जिले रायगढ़, जशपुर और सारंगढ़ आते हैं। तीनों जिला मुख्यालय में भी सांसद का कोई सरकारी आवास नहीं है। ऐसे में आम लोगों को सांसद जी से मिलने उनके गृह ग्राम छर्राटांगर जाना पड़ता है। ऐसे में रवि भगत के इस पोस्ट से बहस छिड़ गई है कि आखिर सांसद को जिला मुख्यालय में सरकारी आवास क्यों एलाट नहीं किया गया। जिससे आम लोग उनसे सुगमता से मिल सकें।

 

ट्रोल कमेंट….

 

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles