Tuesday, February 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 12 से 17 फरवरी तक, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर

 

 

रायगढ़, 7 फरवरी 2026/ प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेले 12 से 17 फरवरी 2026 तक प्रदेश के विभिन्न संभागों में आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 एवं 13 फरवरी को बिलासपुर, 14 एवं 15 फरवरी को दुर्ग तथा 16 एवं 17 फरवरी को सरगुजा एवं बस्तर संभाग में रोजगार मेला आयोजित होगा। इन मेलों में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

संभाग स्तरीय रोजगार मेला में भाग लेने के इच्छुक आवेदक ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से अपना पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में साक्षात्कार एवं चयन की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के इच्छुक आवेदक सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles