Thursday, March 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,भाजपा कार्यालय घेराव में उमड़ा जनसैलाब…बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प

 

रायगढ़।

प्रदेश में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ गुरुवार को रायगढ़ में कांग्रेस का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के माननीय अध्यक्ष श्री नगेन्द्र नेगी तथा शहर अध्यक्ष शाखा यादव के दिशानिर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन रायगढ़ से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा। हाथों में झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ता “नशे का कारोबार बंद करो”, “भाजपा सरकार जवाब दो” जैसे तीखे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। भाजपा कार्यालय के पास पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करते हुए बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन उग्र प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं, जिन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है और इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस आने वाले समय में और भी बड़ा जनआंदोलन करेगी।

 

कांग्रेस का काफिला कांग्रेस भवन से निकला

 

कांग्रेस का विशाल काफिला रायगढ़ के कांग्रेस भवन से शुरू हुआ, जिसमें जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्ग स्टेशन चौक से होते हुए गांधी प्रतिमा एसपी ऑफिस के सामने से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में काफी देर तक धक्का मुक्की होते रही।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles