Tuesday, February 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा खाईवाल विकास अग्रवाल समेत दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

 

रायगढ़, 17 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कल रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सट्टा रेड कार्रवाई की गई । कल शाम थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा *बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में* छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते *दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया*। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के इंग्लैण्ड और इटली के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लिया जा रहा है। सूचना पर थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां विकास अग्रवाल और उसके साथ मौजूद विनय अग्रवाल फैक्ट्री के एक अलग *कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित* करते पाए गए।

 

पूछताछ में आरोपी विकास अग्रवाल ने अपने साथी विनय अग्रवाल और *गगन अग्रवाल निवासी खरसिया* के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया। आरोपी विकास अग्रवाल के पास से वन प्लस मोबाइल और एप्पल आईफोन जब्त किया गया, जिनका उपयोग उनके साथी सट्टा संचालक और सट्टा खेलने वालों से संपर्क के लिए किया जा रहा था। उसके पास से सट्टा से प्राप्त ₹2000 नगद भी बरामद किया गया। वहीं आरोपी विनय अग्रवाल के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट लॉगइन मिली। आरोपियों के विरुद्ध *थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उनका साथी सट्टा संचालक गगन अग्रवाल फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

 

एसएसपी श्री शशि मोहन के निर्देशन व एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में निरीक्षक नसिर खान प्रभारी साइबर थाना, उप निरीक्षक गेंद लाल साहू प्रभारी थाना चक्रधरनगर, एसएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, राजेश पटेल तथा आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पण्डा, प्रताप बेहरा, अमर मिर्धा और शांति मिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

*गिरफ्तार आरोपी* —

1. विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु, पिता श्यामसुंदर अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी फ्लैट नं. 110 हिमालया हाईट्स, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़

2. विनय अग्रवाल, पिता बजरंग अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी सांगीतराई, थाना जूटमिल, रायगढ़

फरार – गगन अग्रवाल

 

*जप्त संपत्ति* —

 

नकदी रकम ₹2000 तथा 3 मोबाइल फोन (आईफोन, वन प्लस, ओप्पो), कुल अनुमानित मूल्य *₹82,000*।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

 

*“ऑनलाइन सट्टा और जुए जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल हर व्यक्ति तक पुलिस पहुँचेगी और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles