Monday, March 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रायगढ़ जिले में एक के बाद एक अफीम खेती का भंडाफोड़, अब लैलूंगा के मुडागांव में पकड़ी गई अफीम की खेती

 

अफीम की खेती पर प्रशासन की तीसरी बड़ी कार्रवाई, इस गतिविधियों में संलिप्त लोगों में मचा हड़कंप

लैलूंगा के मुड़ागांव में भी अवैध अफीम खेती पकड़ी गई, आरोपी से पूछताछ जारी

ड्रोन सर्वे से पूरे जिले में निगरानी तेज

 

रायगढ़, 23 मार्च 2026// रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड लैलूंगा के मुड़ागांव में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है, जहां निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, साथ ही अन्य संभावित कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।

जिले के सभी विकासखंडों में ड्रोन के माध्यम से सघन सर्वे किया जा रहा है, जिससे अवैध खेती और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

मुड़ागांव में 5 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती

रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव में तानसिंह नागवंशी से पूछताछ में लगभग 5 डिसमिल क्षेत्र में संदिग्ध फसल की खेती किए जाने की बात सामने आई है। उसके घर से पेड़, पत्तियां एवं तने के सूखे अवशेष प्रशासनिक टीम ने बरामद कर जब्त किए हैं। जब्त नमूनों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर फसल के प्रकार की पुष्टि की जाएगी। पुष्टि होने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ड्रोन के माध्यम से सर्वे की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles