Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एनटीपीसी लारा में जीपीएस हैक कर फ्लाईऐश डंप किया जा रहा दूसरे स्थान पर… अधिकारी और ट्रांसपोर्टर मिलकर कर रहे करोड़ों का घोटाला, 6 गाड़ियां कलमी के पास पकड़ाई

 

रायगढ़। एनटीपीसी लारा में फ्लाइएश ट्रांसपोर्टिंग के नाम पर करोड़ों का घोटाला खुलेआम किया जा रहा है। जीपीएस को हैक करके एनटीपीसी लारा के अधिकारी और ट्रांसपोर्टर अन्य जगहों पर फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं जिसका खुला प्रमाण आज जिंदल प्लांट के नजदीक ग्राम कलमी में देखने को मिला। यहां लोगों की सूचना पर पर्यावरण विभाग ने एनटीपीसी लारा की 6 गाड़ियों को जप्त कर पेनाल्टी लगाया है।

एनटीपीसी लारा में अधिकारी और ट्रांसपोर्टर मिलकर खुलेआम फ्लाईऐश परिवहन व डंपिंग को लेकर के घोटाला कर रहे हैं । आलम यह है की जीपीएस सिस्टम को हैक करके अन्य स्थान पर डंपिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को एनटीपीसी लारा से फ्लाईऐश लेकर कई गाड़ियां निकली थी इन गाड़ियों को बलौदा बाजार और रायपुर नेशनल हाईवे के निर्माण में ले जाया जाना था लेकिन एनटीपीसी लारा से कुछ ही दूर पर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट के नजदीक ग्राम कलमी में फ्लाइएश खाली कराई जा रही थी लोगों ने इस अवैध कांड की सूचना पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद अफसरो को आता देख कई गाड़ियां वहां से फरार हो गई, जबकि 6 गाड़ियों को अधिकारियों ने जप्त कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक सीजी 13 एयू 2301, सीजी 13 बीडी 8909, सीजी 13 aw1384, सीजी 13 एवी 2302, सीजी 13 एडब्ल्यू 1386 व सीजी 13 ए यू 2299 को जब्त करके अवैध अपवहन डंपिंग की कार्रवाई करते हुए पेनाल्टी की गई है। कार्यवाही के दौरान एनटीपीसी लारा के एक अधिकारी गुरुचरण ने कार्रवाई करने गई टीम को बताया कि उक्त वाहन रायपुर एवं बलौदा बाजार जिलों में लो लाइन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण हेतु भेजी गई थी। अब इसी से पता चलता है कि एनटीपीसी लारा में बड़े पैमाने पर जीपीएस हैक करके फ्लाइएश को गंतव्य तक ना ले जाकर के आसपास के खेत खलिहानों गड्ढों में फेंक दिया जा रहा है और इसके एवज में ट्रांसपोर्टर और अधिकारी लाखों करोड़ों रुपए के घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। आप देखना है की शासन इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करता है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles