Saturday, March 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सैकड़ों पौधे रोपित कर भाजपा नेता राजू बेहरा ने मनाया अपना जन्मदिन, सांसद राधेश्याम व विक्रमादित्य सिंह जूदेव भी हुए शामिल

 

रायगढ़-हम जीवन भर प्रकृति से कुछ ना कुछ लेते रहते है लेकिन जब उसी प्रकृति को कुछ देने की बात आती है तो हमारे कदम पीछे चल पड़ते है यह प्राकृतिक न्याय के बिल्कुल विपरीत है।हमने जहां प्रकृति को माता माना है और ऐसी मां जो जीवन पर्यंत हमे पोषित करती रहती है चाहे हम बाल्यकाल में रहे,युवा रहें चाहे वृद्ध यह अपनी वात्सल्य ममत्व से हमारा संरक्षण करती रहती है।अब समय आ गया है जब हमे अपनी धरती माता के ऋण से उद्गिण होने की दिशा में सार्थक पहल करना है। वर्तमान में प्रकृति संरक्षण के लिए सबसे सशक्त माध्यम पौधरोपण ही है जिससे हम अपनी प्रकृति के सौंदर्य को बनाए रख सकते है।इसी दिशा में गंभीरता से विचार कर लोइंग क्षेत्र से जनपद सदस्य भाजपा युवा नेता राजीव लोचन बेहरा(राजू) ने अपने जन्मदिन को प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित कर हर वर्ष सैकड़ों पौधे रोपित करने का संकल्प लिया है।अपने संकल्प पूर्ति के लिए राजू बेहरा ने इस वर्ष अपने जनपद क्षेत्र लोइंग के खेल मैदान को चुना जिसके चारों तरफ सैकड़ों पौधे कल रोपित किए गए।पिछले वर्ष 2 जुलाई अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर इन्होंने एवं इनके समर्थकों ने मिलकर बनोरा चौक से आश्रम तक सैकड़ों पौधे रोपित किए थे, रोपण के पश्चात इनके द्वारा इन पौधों की सुरक्षा के लिए उनका घेराव भी किया गया था,आज जब हम इस सड़क से गुजरते है तो इनके द्वारा रोपित पौधे अब धीरे धीरे बढ़ने लगे है देखकर मन में सहसा ही सकारात्मकता का संचार हो जाता है।इस वर्ष भी राजू बेहरा के द्वारा रोपित पौधों के संरक्षण के लिए बांस से बने टोकरे से घेराव किया गया है।

आज इस पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा की राजू बेहरा के साथ उन्हें किसान मोर्चा में काम करने का सुखद अनुभव रहा है इनकी प्रकृति प्रारंभ से ही प्राकृतिक रही है जो सदैव प्रकृति के संरक्षण के लिए कार्य करने के लिए इन्हें प्रेरित करती रहती है।आज इस गरिमामई कार्यक्रम में आकर मुझे स्वयं में गौरव की अनुभूति हो रही है,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी *एक पेड़ मां के नाम* का संकल्प लिया था जिससे हर देश वासी खुद को जोड़ने का प्रयास करते दिख रहे है।

जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बालविकास विभाग की सभापति श्रीमती सुषमा खलखो ने इस प्रशंसनीय कार्य के लिए राजू बेहरा को साधुवाद दिया और कहा की यदि हर व्यक्ति ऐसे पुनीत संकल्प लेकर यदि उसे पूरा करने लगे तो वो दिन दूर नहीं जब प्राकृतिक संतुलन बनाने को लेकर हम पूरे विश्व में अग्रणी रहेंगे।अपने जन्मदिन को समाज एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए समर्पित करना वाकई में सुखदायक कार्य है।

जिला भाजपा मंत्री रत्थू गुप्ता ने कहा की आज समाज के हर युवा को राजू भाई के ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेने की जरूरत है वाकई में ऐसे कार्य हमारे जीवन को सार्थक बनाते है आज जहां लोग अपने जन्मदिन पर लाखों खर्च कर पार्टी मनाते है तो हमारे राजू बेहरा *एक पेड़ मां के नाम* का कार्यक्रम कर रहे है।

 

वन एवं पर्यावरण विभाग के सभापति जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा ने कहा की इतने विपरीत मौसम में भी माताओं एवं बहनों की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति यह दर्शाती है की यूं ही इस कार्यक्रम का नाम *एक पेड़ मां के नाम* नहीं पड़ा ,हमारे देश के प्रधानमंत्री जी का यही प्रयास रहता है की वो ऐसे कार्यक्रमों में देश के हर नागरिक को जोड़ें और उन्हें इसमें सफलता भी मिलती है।मोदी जी ने मां का नाम देकर हम सभी को इस महाअभियान में आत्मीय रूप से जोड़ दिया है क्योंकि हृदय के सबसे करीब मां का ही स्थान होता है जिस तरह से मां अपने बच्चों को पोषित करती है उसी तरह पेड़ भी हमे प्राणवायु देकर पोषण करने का कार्य करती है आइए हम सभी राजू बेहरा के इस वृहद पौधरोपण कार्यक्रम से संकल्पित होकर जाएं की हम सभी अपने अपने स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम संचालित करेंगे एवं करवाएंगे।

जशपुर राजपरिवार से पधारे श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने जैसे ही *जय भवानी जय शिवानी* का उद्घोष किया वैसे ही उपस्थित जनमानस मानसूनी वर्षा के साथ साथ इस उद्घोष को दोहराने में लग गया पूरा परिवेश ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया उन्होंने राजू बेहरा की प्रशंसा अपने राजशाही अंदाज में करते हुए कहा कि हमारे तो असली हीरो यही है जो आज पाश्चात्य सभ्यता के पीछे ना भागकर अपने संस्कृति के अनुकूल अपना जन्मोत्सव मना रहे है,कौन आज इतनी परेशानी झेलता है मुझे ही देखिए मुझे राजू के प्रेम ने दूसरी बार इस कार्यक्रम में खींच लाया,आजकल तो लोग अपनी चार दिवारी के भीतर अपनों के बीच केक काटकर मोमबत्ती बुझाकर अपना जन्मदिन मना रहे है वही हमारे राजू भाई है जो खुले मैदान में सैकड़ों लोगों के बीच पानी में भींगते भींगते पौधरोपण कर रहे हैं एवं सभी आगंतुकों से यह पुनीत कार्य करवा रहे है धन्य है ऐसे नौजवान जो हमे इस उम्र में शिक्षा देने का कार्य कर रहे है।राजू असल में राजा है जो पूरी जिंदादिली से समाज की सेवा में लगें हैं।

अंत में सभी आगंतुक अतिथियों को आभार व्यक्त करते हुए राजू बेहरा ने कहा की दूसरे वर्ष भी मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप लोगों ने आकर मुझे आशीर्वाद दिया असल में आप सभी की शुभकामनाएं ही मुझे ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करते आए है, बनोरा गांव मेरी जन्मस्थली है जहां बचपन से ही मैने प्रकृति माता को अपने काफी नजदीक पाया है।आज मेरा बनोरा गांव किसी परिचय का मोहताज नहीं आज मेरे गांव में प्रियदर्शी बाबा जी का आश्रम है जहां लाखों लोग बाबा के दर्शन कर समाज सेवा में समर्पित हो रहे है इन्हीं की करुण कृपा हम सभी क्षेत्रवासियों पर भी बनी हुई है इन्हें के आशीर्वाद के फलस्वरूप हम सभी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित होते जा रहे है।मै आज आभारी हूं मेरी क्षेत्र के सम्मानित जनता जनार्दन का जो मुझे अपनी सेवा का अवसर दिया ताकि मैं ऐसे आयोजन करवाने में अपने को सामर्थ्यवान बना पाऊं।मै आज सभी ने निवेदन करता हूं की गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटना हम आप चाहें तो बहुत हद तक कम हो सकती है यह आगजनी वनों के वृद्धि में सबसे बड़ी रुकावट है।आप सभी मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखिएगा और हम सब मिलकर इस पौध रोपण कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाएंगे।

आज इस कार्यक्रम में लक्ष्मी जीवन पटेल, बलबीर शर्मा, रायगढ़ जनपद से सुजाता चौहान, शिव कुमारी साहू, कुमदनी गुप्ता, विद्या नायक, दूसयंत रात्रे, मालती सिदार, अंजू पटेल, भोज कुमारी, किसान मोर्चा से गौरांग साव,घनश्याम पटेल, लोइंग मंडल से मिनकेतन प्रधान, विजय मिश्रा, मनोज प्रधान, मुंडा चौहान, मुरारी अग्रवाल, छवी पटेल, रज्जु साहू,जयंत प्रधान, सरोज, आशीष, बाबू भाई, विक्रम मेहर,तरुण, मिलन बेहरा, कमलेश बेहरा, राजू प्रधान,प्रफुल गुप्ता, राजेश प्रधान, बसंत सिदार, बंशी मेहर, चकरधर यादव, महिला सक्ति से पदमनी प्रधान, पदमनी मेहर, रंजना यादव, सुरेखा मिश्रा, भारती बेहरा,सहनाज,विमला मेहर, सावित्री, विमल सिदार, भारतिन सिदार, राधा निषाद,गायत्री गुप्ता, एवं पूर्वांचल क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों से ग्रामीण जन एवं मातृशक्तियां उपस्थित रही।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles