रायगढ़। जिले के तमनार तहसील के ग्राम पंचायत सराईटोला के मूडागांव में जंगल कटाई के विरोध में 3 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। जिसमें मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जैजैपुर विधायक दालेश्वर साहू लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लालजीत राठिया धमतरी विधायक मस्तूरी विधायक चन्द्रपुर विधायक के दो दर्जन विधायक के साथ हज़ारों की कोयला प्रभावित क्षेत्र ग्रामीण इकठ्ठा होकर किसी भी कीमत हम अपने जल जंगल जमीन किसी भी कीमत नहीं देने का संकल्प लिया ग्रामीणों का कहना है कि जों कंपनी द्वारा सन् 2019 को जों ग्राम सभा का प्रस्ताव जमा किया गया वो फर्जी जमा किया गया है क्योंकि उस समय पर कोरोना काल का समय था जब किसी व्यक्ति कों घर से निकलने तक का अनुमति नहीं थी फिर किस अधिकारी के देख रेख में ग्राम सभा का आयोजन किया गया वन अनुमति के लिए क्या विडियो ग्राफी फोटो ग्राफी की गई है उसे कंपनी और सरकार को दिखाना चाहिए एवं पूर्व में ग्राम सभा कि अनुमति को वर्तमान में ग्राम सभा का आयोजन कर 15 अगस्त 2025 के ग्राम सभा का आयोजन कर रखना चाहिए जिससे सच्चाई का पता चल सके।




