Friday, March 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अद्भुत सेवाओं की मिसाल डॉक्टरों का रायगढ़ में हुआ सम्मान…डॉक्टर्स डे में हुआ डॉ आर.एल, श्रीवास्तव डॉ दम्पत्ति ,डॉ रामकुमार और डॉ नीरज का सम्मान

 

रायगढ़। रायगढ़ शहर में आम जनता के ईलाज के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले चिकित्सकों ने अच्छे इलाज से मरीजों को स्वस्थ किया और इसको लेकर जनता की भी संतुष्टि के साथ सदैव रायगढ़ के चिकित्सक जगत पर भरोसा करते रही है।

रायगढ़ के चिकित्सा जगत में लगभग 50 वर्षों से ज्यादा मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहने वाले डॉ आर.एल.अग्रवाल एम.डी, डॉक्टर दंपत्ति में डा.एम.एम.श्रीवास्तव बच्चों के और डा.श्रीमती सी.श्रीवास्तव गायनिक में अपनी सेवाएं निस्वार्थ दी हैं और रायगढ़ में होम्योपैथी के माध्यम से मरीजों के इलाज डॉ रामकुमार पटेल ने सेवाएं बेहिचक किया के साथ आज इनकी दूसरी पीढ़ी भी इसी प्रयास में निरंतर है।ऐसे ही जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पदस्थ युवा डा.नीरज मिश्रा का निरंतर अपने मरीजों के इलाज के लिए उपस्थित रहना जन सेवा का प्रयास है। जनसेवा और इन सम्माननीय डाक्टरों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जनता को दी गई सेवाओं के लिए चिकित्सक दिवस पर पुष्प गुच्छ के साथ शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला,अभिषेक सोनी,बहन कुसुम बरेठ,बहन लक्ष्मी जोल्हे,अभिषेक चौहान,आमिर खान,सुरेश शर्मा,नीलेश यादव,रविकांत यादव और अनिल चीकू आदि उपस्थित थे।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles