HomeChhattisgarhरायगढ़ के एनआर ग्रुप की बड़ी सौगात, 600 गायों के लिए बना...

रायगढ़ के एनआर ग्रुप की बड़ी सौगात, 600 गायों के लिए बना ‘रामानंद गौ-धाम’

 

रायगढ़। एनआर ग्रुप के संस्थापक नंदकिशोर अग्रवाल ने अपने प्रपौत्र चि. युवराम के द्वितीय जन्मदिन के अवसर पर रायगढ़ को बड़ी सौगात दी है। शहर से 3-4 किमी दूर गढ़उमरिया में ढाई एकड़ भूमि पर निर्मित विशाल ‘रामानंद गौ-धाम’ का भव्य लोकार्पण पिछले दिनों किया गया।

 

600 गौवंश की क्षमता वाले इस गौ-धाम में 24 घंटे अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय की सुविधा होगी। परिसर में ऑपरेशन थिएटर भी बनाया जा रहा है, जहां दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों को निःशुल्क इलाज मिलेगा। 4 पशु चिकित्सक तैनात रहेंगे और पशु एम्बुलेंस की सुविधा भी रहेगी। लावारिस और बीमार पशुओं को लाने के लिए जल्द ही हाइड्रोलिक एम्बुलेंस भी उपलब्ध होगी।

 

एनआर ग्रुप के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि गढ़उमरिया में ही ग्रुप 220 बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भी जल्द रायगढ़ को समर्पित करेगा, जिसमें कैंसर जैसी बीमारी का भी इलाज होगा।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments