HomeChhattisgarhकांकेर में डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST सहायक आयुक्त अंचला गिरी...

कांकेर में डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार: घूस दिलवाने में सहयोग करने वाला भी धराया 

रायपुर। कबाड़ी के वाहन को छोड़ने और राहत देने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जगदलपुर की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। रिश्वत की राशि मध्यस्थ इमरान मेमन के माध्यम से ली गई थी। एसीबी ने उसे भी गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अनुसार, कांकेर निवासी शोएब रंगरेज ने शिकायत की थी कि जीएसटी विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त अंचला गिरी ने ई-वे बिल के संबंध में उसका वाहन रोके जाने के बाद उसे छुड़ाने और प्रकरण में राहत देने के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था और अधिकारी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के संदेह में अंचला गिरी के निवास पर तलाशी शुरू की। इस दौरान संपत्ति और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एसीबी ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments