HomeRaigarh Newsवोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी...

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 

खरसिया। कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा आम मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के खरसिया मंडल-2 (वार्ड क्रमांक 10 से 18 तक) में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया*।

उक्त कार्यक्रम में खरसिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश अग्रवाल, सुनील शर्मा, नीरज पटेल, गोपाल शर्मा (पत्रकार), विकक्ल अग्रवाल, सन्यासी मेहर, राहुल महंत, अंकित फोटवानी एवं राम शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की तथा उनके इस्तीफे की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। साथ ही देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि लोकतंत्र, संविधान और चुनाव प्रक्रिया के प्रति आम जनता का विश्वास बना रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मनोज महंत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कमलेश महंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रभारीगण सहित खरसिया मंडल-2 के सैकड़ों कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा आम मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया*।*कांग्रेसजनों का स्पष्ट संदेश है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था अनिवार्य है और जनता के वोट के अधिकार से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा ।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments