रायगढ़ :- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में नए आवास स्वीकृत हुए हैं।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा व्यक्ति की जीवन की तीन प्रमुख आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान होती है। जिनके मकान भी शामिल है। मोदी जी ने इस मूलभूत आवश्यकता को समझा और संकल्प लिया कि देश में कोई भी परिवार कच्चे घर, टूटी छत और बारिश की चिंता में जीवन न बिताए। आज उसी संकल्प का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ के हजारों गरीब, मध्यम वर्गीय और जरूरतमंद परिवारों के सिर पर पक्की छत का साया मिलने जा रहा है। आम जनता के जीवन मे बदलाव की बात करते हुए ओपी ने कहा गरीब परिवार का अपने पक्के घर में सम्मान के साथ जीवन जीने का सपना साकार हो रहा है। कांग्रेस दशकों से गरीबी हटाओ का नारा देती रही।
पीढ़ी दर पीढ़ी गरीबी हटाओ का नारा सिर्फ नारों में सिमट कर रह गया। प्रधानमंत्री मोदी जी की आवास योजना ने केवल गरीब को घर नहीं दिया बल्कि आत्मसम्मान के साथ जीने का हक भी दिया है। ओपी ने कहा सरकार वादे निभा कर जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी रही है।
छत्तीसगढ़ की सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। चाहे किसानों का सम्मान हो, महिलाओं का सशक्तिकरण हो, युवाओं के लिए रोजगार हो या गरीब के लिए पक्का मकान – हर वादा जमीन पर उतर रहा है। यह डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता है कि विकास सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि हर घर, हर परिवार तक पहुंचे। दीपावली पर मिले 4,670 आवास इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। यह दीपावली इन 4,670 परिवारों के लिए सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। छत्तीसगढ़ का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की यह रोशनी हर घर तक पहुंचेगी।
