HomeChhattisgarhNTPC लारा उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 4800 मेगावाट तक ले जाने की...

NTPC लारा उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 4800 मेगावाट तक ले जाने की दिशा में प्रयासरत : महाप्रबंधक सुभाष ठाकुर

 

 

रायगढ़। एनटीपीसी लारा बिजली उत्पादन के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा, तकनीकी उन्नयन और क्षेत्रीय विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्लांट की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 4800 मेगावाट तक ले जाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। एनटीपीसी लारा के महाप्रबंधक सुभाष ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में यह प्लांट देश में सर्वाधिक बिजली उत्पादन करने वाले संयंत्रों में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

महाप्रबंधक सुभाष ठाकुर ने बताया कि एनटीपीसी पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के साथ-साथ ऊर्जा के अन्य विकल्पों पर भी काम कर रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कंपनी लगातार विस्तार कर रही है, वहीं ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा उत्पादन को अधिक प्रभावी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए तकनीकी विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सुभाष ठाकुर के अनुसार, एनटीपीसी लारा में प्लांट के सुचारू संचालन और तकनीकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। तकनीकी व्यवस्थाओं में सुधार और उन्नयन के चलते अब तक बिजली उत्पादन में किसी तरह का व्यवधान नहीं आया है। यही वजह है कि संयंत्र लगातार उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी की प्राथमिकता प्लांट को बेहतर तरीके से संचालित करते हुए देश की बिजली जरूरतों में अधिक योगदान देना है।

टाउनशिप और प्रभावित गांवों के विकास पर जोर

महाप्रबंधक ने बताया कि एनटीपीसी लारा की टाउनशिप का भी तेजी से विकास हो रहा है। इसे और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही परियोजना से प्रभावित गांवों के लोगों के विकास को लेकर भी विभिन्न दिशाओं में काम किया जा रहा है। कंपनी का प्रयास है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी विकास की गतिविधियां आगे बढ़ें और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

सुभाष ठाकुर ने कहा कि एनटीपीसी लारा की प्रगति के साथ क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर प्रयास किए जाते हैं। विभिन्न माध्यमों से स्थानीय स्तर पर और तकनीकी कार्यों के लिए नियुक्तियां भी की जाती हैं। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी लारा का लक्ष्य बिजली उत्पादन में उत्कृष्टता हासिल करने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसर पैदा करना और क्षेत्रीय विकास में योगदान देना है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments