Sunday, March 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को तरसते प्राची विहार के रहवासी, रायगढ़ नगर निगम और विधानसभा से उपेक्षित

 

रायगढ़।

रायगढ़ शहर में शासकीय कर्मचारियों को खुद का एक मकान हो इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए तत्कालिक कलेक्टर हर्षमंदर महोदय ने जिले के कर्मचारियों को सस्ते दर में भूखंड उपलब्ध कराया था । मिनी स्टेडियम से लगा हुआ इस केलो विहार कालोनी में पंजीकृत सदस्यों को लाटरी के माध्यम से भूखंड आबंटित किए गए। सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण एक समिति का गठन किया गया। समिति कालोनी का विकास एवं सुविधाओं के लिए प्रयास करती रही ,सदस्यों की आवश्यकता को दृष्टिगत रख कर एक कृषक से भूखंड क्रय कर केलो विहार का उपनगर प्राची विहार बसाया गया जहां शेष सदस्यों को भूखंड आबंटित किए गए। सन 2000 में बसाया यह प्राची विहार कालोनी आज भी अपनी मूलभूत आवश्यकता सड़क, नाली के लिए तरस रहा है। रहने को तो यह कालोनी शहर से लगा हुआ है लेकिन यह ना तो निगम में है और ना ही रायगढ़ विधान सभा में, कहते हैं यह कालोनी ग्राम पंचायत बड़े अंतरमुड़ा , विधान सभा लैलूंगा में है। लेकिन इस कालोनी का कोई सुध लेने वाला कोई नहीं।100से अधिक परिवार सुविधाओं का बाट जोह रहा है। बरसात में कालोनी से निकलना जंग जितना है।अब लोगों को रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी से आशा है कि उनकी कोई सुनने वाला है। लोग आश लगाए बाट जोह रहे है। लेकिन वर्तमान में आंशिक मरम्मत की आवश्यकता है यह कार्य हो जाए तो बच्चों को स्कूल जाने एवं रहवासियों को आवागमन की सुविधा मिल सके। अपने जनप्रतिधि व प्रशानिक अधिकारियों से अब सुविधा की प्रतिक्षा में है प्राची विहार कालोनी के रहवासी ;

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles