Sunday, March 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी समूह ने छत्तीसगढ़ के ग्रामों में आयोजित किया भव्य योग शिविर

 

रायपुर, 21 जून 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अदाणी समूह ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बालोदा बाजार, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़ और कोरबा जिलों में अपने कार्यालयों एवं आस-पास के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परिसरों में शनिवार, प्रातः 7 बजे से सामूहिक भव्य योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सातों जिलों में कुल 2145 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जिसमें रायपुर जिले में स्थित अदाणी पॉवर लिमिटेड के पास के ग्राम रायखेड़ा, चिचोली, मुरा, मोहरेंगा इत्यादि ग्रामों के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों, और फाउंडेशन के वॉलंटियर्स सहित कुल 500 लोग शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय में योग के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देना था।

 

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों को समझाते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर ग्रामों के सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास ध्रुव, प्रधान पाठक, मिडिल स्कूल बृजेश सिंह, संकुल समन्वयक कमलेश वर्मा, अध्यक्ष, शाला विकास समिति संजय निर्मलकर, पंच उमेश्वर वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि टोकेन्द्र गायकवाड़, उपसरपंच जगदीश वर्मा, अध्यक्ष, हाई स्कूल प्रबंधन समिति केवरा वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता जमुना शारथि, महिला प्रतिनिधि कल्याणी वर्मा, ग्रामीण प्रतिनिधि पुरुषोत्तम साहू, ग्रामवासी गणपत धिवर, सामाजिक प्रतिनिधि रेनी शारथि, जनसहभागी सरजू निषाद और महिला समूह सदस्य उषा वर्मा उपस्थित होकर योग का अभ्यास किया। सभी अतिथियों ने अदाणी फाउंडेशन के इस सकारात्मक प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

 

इस आयोजन की सफलता में विद्यालय स्टाफ, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति और अदाणी फाउंडेशन वॉलंटियर्स की अहम भूमिका रही।

 

अदाणी फाउंडेशन रायखेड़ा सहित आसपास के गावों में ग्रामीण समुदायों में सामाजिक सरोकार के तहत शिक्षा स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। जो कि शिक्षा, सहयोग और समरसता के संदेश को फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles