HomeRaigarh Newsसांसद राधेश्याम राठिया के मांग पत्र पर दो बहुप्रतीक्षित पुलों को मिली...

सांसद राधेश्याम राठिया के मांग पत्र पर दो बहुप्रतीक्षित पुलों को मिली स्वीकृति, 20.18 करोड़ की सौगात… कोंधरा-खड़गांव और ओंगना-पोटिया में सरिया नाला पर बनेंगे दो हाई-लेवल पुल

 

रायगढ़। सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी के मांग पत्र पर क्षेत्र की दो बहुप्रतीक्षित मांगों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। राज्य सरकार ने जिले के दो महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय पुलों के लिए कुल 20.18 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी कर दी है।

लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोंधरा से खड़गांव के मध्य सरिया नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 902.31 लाख रुपये तथा ओंगना से पोटिया मार्ग पर सरिया नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 1116.31 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। बरसात में इन नालों में पानी बढ़ने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट जाता था। अब पुल बनने से साल भर आवागमन सुचारू रहेगा।

इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी  एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव तथा सांसद श्री राधेश्याम राठिया का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

सांसद श्री राठिया ने बताया कि दोनों ही नालों पर पुल नहीं होने से बरसात में दर्जनों गांवों का संपर्क टूट जाता था। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी होती थी। इन पुलों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में स्थायी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग रायगढ़ द्वारा जल्द ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments