HomeRaigarh Newsसंस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम...प्रथम इंडो नेपाल...

संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम…प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

 

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं ने भिलाई में आयोजित प्रथम इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 9 गोल्ड सहित 19 पदक प्राप्त किए। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद आदि के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है कि इसी के तहत भिलाई में आयोजित प्रथम इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में संस्कार के विद्यार्थियों ने धूम मचाते हुए 9 गोल्ड मैडल सहित कुल 19 पदक जीतने में सफलता पाई। सफल विद्यार्थियों में विजेता कु. प्रकृति माणिकपुरी, आरव सिंह, शेख हमादुल्लाह, वैभव दत्ता, कु. श्रेया सिंह, कु. स्नेहा सिंह शामिल हैं।

रायगढ़ जिले की इस शानदार सफलता पर रामचन्द्र शर्मा ने खेल प्रशिक्षक श्रीमती कांति माणिकपुरी सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

वर्सन

रामचन्द्र शर्मा

मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल

बच्चों का व्यक्तित्व शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक कार्यक्रम आदि से विकसित होता है। संस्कार पब्लिक स्कूल का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास करना भी है। जिले की इस शानदार सफलता पर बच्चों, पालकगण व जिलेवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments