रायगढ़, 25 मई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 08 नग मवेशियों को मुक्त कराया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.05.2026 की रात्रि डॉयल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खड़गांव में एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशी लोड कर रखे गए हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉयल 112 टीम मौके पर पहुंची और तस्दीक के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक CG 12 AS 8363 में 08 नग मवेशी लोड पाए गए।
वाहन में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सत्यपाल राठिया पिता स्व. पंचु राठिया 21 साल एवं तिहारू राम राठिया पिता फिरत सिंह राठिया 30 साल निवासी चाकामार नवापारा थाना बालको जिला कोरबा बताया। पूछताछ में जानकारी मिली कि वाहन चालक रमेश राठिया निवासी चाकामार नवापारा थाना रजगामार जिला कोरबा मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।
डॉयल 112 में तैनात आरक्षक प्याराजीवन टोप्पो द्वारा घटना की सूचना थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े को दी गई। थाना प्रभारी के निर्देशन पर पिकअप वाहन, मवेशियों एवं आरोपियों को थाना धरमजयगढ़ लाया गया।
थाना धरमजयगढ़ में आरोपियों सत्यपाल राठिया, तिहारू राम राठिया एवं फरार आरोपी रमेश राठिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जब्त मवेशियों के चारा पानी की व्यवस्था के लिए ग्राम सलखिया गौशाला में रखवाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगित राठिया, डॉयल 112 आरक्षक प्याराजीवन टोप्पो एवं ERV चालक इलियास खान उर्फ बबलू की सराहनीय भूमिका रही।



