HomeRaigarh Newsघर से सागौन-साल की लकड़ी जब्त, दस्तावेज नहीं दिखा सका मकान मालिक,...

घर से सागौन-साल की लकड़ी जब्त, दस्तावेज नहीं दिखा सका मकान मालिक, सूचना पर वन विभाग ने की कार्रवाई

 

 

रायगढ़। जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के खिलाफ कार्रवाई की है। जामगांव सर्किल के भगोरा गांव में एक घर से सागौन के ल_े और साल प्रजाति की चिरान बरामद की गई है। यह लकड़ी रथलाल राठिया के घर में रखी थी। वन विभाग की टीम लकड़ी की कीमत का आकलन कर रही है।

मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। वन विभाग को गुरुवार को सूचना मिली थी कि भगोरा गांव में रथलाल राठिया के घर में सागौन और साल की अवैध लकड़ी का भंडारण किया गया है। सूचना के बाद उडऩदस्ता और विभागीय अमले की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घर की जांच की तो वहां सागौन के बड़े-बड़े ल_े और साल की चिरान मिली। वन कर्मियों ने लकड़ी से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन रथलाल कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने सभी लकडिय़ों को जब्त कर लिया। वन विभाग के मुताबिक बरामद लकड़ी की कीमत 35 हजार रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। हालांकि, इसकी सही कीमत आकलन के बाद ही स्पष्ट होगी।

रायगढ़ रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि सूचना के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी थी। घर से काफी मात्रा में लकड़ी मिली है। इसका आकलन किया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments