रायगढ़ । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लोइंग मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लोइंग के समलाई मंदिर से जगन्नाथ मंदिर तक 1100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। पूरे मंदिर परिसर को दीयों से सजाया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कातोरे, ऐस अग्रवाल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की प्रभारी पूर्व बीडीसी पद्मिनी नरेश मेहर के नेतृत्व में गांव की मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोइंग सरपंच मीनाक्षी गुप्ता, पद्मिनी प्रधान, शहनाज खान, सावित्री साहू, धनमती मेहर, भारती गुप्ता, विमला सिदार, दिलेश्वरी साव सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रधान, जनपद सदस्य राजू बेहरा, युवा मोर्चा महामंत्री पिंटू साव, तरुण गुप्ता, सौरभ प्रधान, पिंटू गुप्ता, शरद पुरोहित, मिलन बेहरा, कमलेश बेहरा, मुक्तेश्वर निषाद, डुगू बेहरा, टिकेश्वर वैष्णव, मोहित नंदे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बच्चों ने बनाई मोदी की रंगोली

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गांव के बच्चों द्वारा बनाई गई प्रधानमंत्री मोदी की रंगोली रही, जिसकी सभी ने सराहना की।

