Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक…सभी संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लेकर सत्यापन, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी गई कड़ी चेतावनी… चक्रधर नगर पुलिस की कार्रवाई

 

रायगढ़, 10 मई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी और अवैध कबाड़ के स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध कबाड़ बीनने वालों एवं फेरीवालों की तस्दीक करते हुए कुल 29 संदिग्ध व्यक्तियों को थाना चक्रधरनगर लाकर पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की।

 

पुलिस को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि क्षेत्र में संदिग्ध घूमने वाले कुछ संदिग्ध कबाड़ बीनने वाले एवं फेरीवाले चोरी और अवैध कबाड़ गतिविधियों से जुड़े हैं तथा कहीं न कहीं संपत्ति संबंधी अपराधों के स्रोत के रूप में सक्रिय हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चक्रधरनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया और चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उनकी विस्तृत तस्दीक की गई।

 

कार्रवाई के दौरान सभी 29 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर उनका आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा सभी को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की चोरी, अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यक्तियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना स्टाफ द्वारा की गई।

 

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles