रायगढ़। हरे कृष्ण संकीर्तन परिवार, रायगढ़ द्वारा श्री राधा अष्टमी महोत्सव का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन 19 सितंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए बाल महोत्सव, हरिनाम संकीर्तन, श्री राधा-कृष्ण का महा अभिषेक, श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग एवं महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महोत्सव का शुभारंभ शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक बाल महोत्सव से होगा, जिसमें बच्चों के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके पश्चात शाम 6:00 से 7:00 बजे तक हरे कृष्ण संकीर्तन होगा, जिसमें भक्तगण हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से श्री राधा-कृष्ण की भक्ति में सहभागिता करेंगे।
शाम 7:00 से 8:00 बजे तक श्री राधा-कृष्ण का विशेष महाभिषेक संपन्न होगा। इसके बाद शाम 8:30 से 9:00 बजे तक श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग अर्पण एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
हरे कृष्ण संकीर्तन परिवार की ओर से समस्त श्रद्धालु भक्तों एवं नगरवासियों से अपील की गई है कि वे परिवार सहित इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर श्री राधा रानी के दिव्य दर्शन, संकीर्तन एवं महोत्सव में सहभागी बनें और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करें।

