HomeRaigarh Newsनिरीक्षक अमित तिवारी होंगे शहर के नए कोतवाल, सुखनंदन पटेल एसपी आफिस...

निरीक्षक अमित तिवारी होंगे शहर के नए कोतवाल, सुखनंदन पटेल एसपी आफिस अटैच

 

 

रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना में सवा दो साल से अधिक समय से पदस्थ थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल का अंतत: स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर जिले के दो थानों व एक चौकी का प्रभार संभाल चुके अमित तिवारी को कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। जिसका आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी किया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शहर के कोतवाली थाना में निरीक्षक सुखनंदन पटेल की पदस्थापना मार्च 2024 में हुई थी, उसके बाद से जिले के लगभग सभी थाना प्रभारी इधर से उधर हो चुके, लेकिन सुखनंदन पटेल कोतवाली से टस से मस नहीं हुए, जिसकी चर्चा आए दिन सुर्खियों में रहती थी, यही नहीं दो पुलिस अधीक्षक का भी स्थानांतरण हो चुका, लेकिन सुखनंदन पटेल की कोतवाली से कुर्सी नहीं हिली। असमाजिक तत्वों व असमाजिक आर्थिक कार्यों में लिप्त लोगों की नाक में दम करने वाले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के पदस्थापना के बाद माना जा रहा था कि शहर कोतवाल का स्थानांतरण होगा और अंतत: यह साबित भी हो गया। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से आज जारी हुए आदेश के अनुसार धरमजयगढ़-घरघोड़ा के थाना प्रभारी व खरसिया पुलिस चौकी के प्रभारी रह चुके अमित तिवारी को कोतवाली थाना की आगामी आदेश तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित तिवारी तेज-तर्रार व अपराध विवेचना में दक्ष बताए जाते हैं। निरीक्षक सुखनंदन पटेल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के न्यायालय शाखा में अटैच करने की जानकारी मिली है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments