Friday, April 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रायगढ़ पुलिस ने किया ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:  कांग्रेस नेता जयदेव मित्रा, पंकज जय सिंह व खाईवाल एजाज उर्फ मन्नू गिरफ्तार 

10 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 09 अप्रैल 2026 को साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोईरदादर स्थित गुरूकृपा प्रोविजन स्टोर के पास दो व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे हैं।

 

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी पंकज जय सिंह निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली एवं जयदेव मित्रा निवासी देवांगन पारा बोईरदादर को गिरफ्तार किया गया। मौके पर जयदेव मित्रा सट्टा नोट करने के साथ मोबाइल पर सट्टा खेलते मिला । पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे तथा सट्टा की राशि UPI के जरिए लेते थे। उन्होंने बताया कि पूरा लेनदेन मुख्य सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला, निवासी पंचवटी कॉलोनी चक्रधरनगर रायगढ़ के लिए किया जाता है, बताये।

 

चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक वीवो एवं एक सैमसंग मोबाइल जप्त किया गया, जिनमें “ALL PANELEXCH” और “JALWA-247” जैसे सट्टा साइट्स सक्रिय पाए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में *अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और धारा 3(5) BNS* के तहत पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला फरार है जिसकी तलाश जारी है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*- 1- पकंज जय सिह पिता गोविंद राम जय सिह पता स‍िधी कालोनी पक्की खोली थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़

2- जय देव मित्रा पिता सुखमय मित्रा पता देवांगन पारा बोईरदादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ

 

*फरार आरोपी-शानू बेरीवाल निवासी पंचवटी कालोनी चक्रधरनगर रायगढ*

 

🔹 *ऑपरेशन “अंकुश” में बड़ी सफलता—फरार सट्टा खाईवाल एजाज उर्फ मन्नू गिरफ्तार*

 

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत ही रायगढ़ पुलिस को एक अन्य बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पूर्व प्रकरण के फरार सट्टा खाईवाल एजाज अहमद उर्फ मन्नू, निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

 

विदित हो कि 19 फरवरी 2026 को जमुनाईन चौक स्थित “अजय कोल्ड्रिंक्स एवं पान सेंटर” में हेमंत बत्रा नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने की सूचना पर साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक एप्पल आईफोन 13 प्रो, एक एप्पल आईफोन 12 एवं नगद राशि जप्त की गई थी। मोबाइल जांच में “JMDBET.com” सट्टा साइट पर सक्रिय आईडी संचालित होना पाया गया।

 

पूछताछ में आरोपी हेमंत बत्रा ने बताया था कि वह रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा संचालित कर रहा था तथा संपूर्ण लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नू के लिए किया जाता था। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोपी एजाज उर्फ मन्नू की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना चक्रधरनगर में *अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और धारा 3(5) BNS* प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धारा 238 बीएनएस जोड़ते हुए *आरोपी एजाज अहमद उर्फ मन्नु पिता स्व० नशीर अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी इंदिरा नगर बाबा होटल के घर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ* को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक तथा उनकी टीम के एएसआई आशिक रात्रे, नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, रवि किशोर साय, आरक्षक नवीन शुक्ला, चन्द्र कुमार बंजारे और मीनकेतन पटेल की अहम भूमिका रही।

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles