Sunday, April 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनी सब इंस्पेक्टर, सांसद राधेश्याम ने दी बधाई

 

रायगढ़। घरघोड़ा नगर में आज की होनहार बेटी दिव्या पैंकरा को सब इंस्पेक्टर के रूप में चयनित होने पर रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सांसद ने कहा कि आपकी यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार बल्कि पूरे रायगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आपकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण ही सबसे बड़ी शक्ति है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हुए समाज में सुरक्षा, न्याय और विश्वास को और मजबूत करेंगी। आपकी इस सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles