रायगढ़। सांसद श्री राधेश्याम राठिया की मांग पर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने विधानसभा धरमजयगढ़ क्षेत्र के दनौट – कया – कमतरा मार्ग के निर्माण के लिए 18.71 करोड़ कीे स्वीकृति प्रदान की है।
इसके लिए सांसद राधेश्याम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
यहां बता दें की कया के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दनौट–कया–कमतरा सड़क निर्माण के साथ पुल निर्माण की मांग सांसद राधेश्याम राठिया से की थी। क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद राधेश्याम राधेश्याम ने अपने कार्यकर्ताओं के प्रति क्षेत्रीय विकास के लिए छत्तीसगढ़ शासन से इस मार्ग के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से राशि की मांग की थी। जिस पर संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर क्षेत्र के विकास के साथ कार्यकर्ताओं और आम जनता को विश्वास में लेने का काम किया है।
दनौट-कया- कमतरा के 13.40 किमी सडक़ मार्ग के उन्नयन कार्य हेतु 18.71 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है इस सडक़ मार्ग के मध्य 60 मीटर का पुलिया का निर्माण भी प्रस्तावित है।
सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि साय सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को मूलमंत्र बनाते हुए विकास की आधारशिला रखी है। सडक़ निर्माण से जनता को मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा शिक्षा आसानी से उपलब्ध होगी। सडक़ मार्ग सुगम होने से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सुविधाओं सहित शिक्षा हेतु स्कूली छात्राओं को भी लाभ मिल सकेगा। सांसद राठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कया के कार्यकर्ताओं की मांग पर इस सडक़ को स्वीकृति मिलने से कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी खुशी की लहर है।



