Thursday, March 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ग्राम बायंग में खेत में छिपाकर रखी गई 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन,  मौके पर पुलिस ने किया नष्ट

 

रायगढ़, 26 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस द्वारा ग्राम बायंग में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गांव के बाहर भारी मात्रा में महुआ लाहन (पास) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया तथा अलग कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 26.03.2026 को कोतरारोड़ पुलिस को ग्राम बायंग में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी श्री अजय नागवंशी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गांव में रेड कार्रवाई की गई।

 

पुलिस टीम ने ग्राम कोटवारों के साथ गांव का पैदल भ्रमण किया, जहां गांव के बाहर खेत में लगभग 105-110 प्लास्टिक डिब्बों में महुआ लाहन रखा मिला, जिसे कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस द्वारा आसपास जांच एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई, परंतु शराब बनाने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही समस्त महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया तथा ग्रामीणों को अवैध शराब निर्माण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बायंग निवासी दादूलाल बंजारे अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची, तब आरोपी पुलिस को देखकर प्लास्टिक बोरी लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दादूलाल बंजारे पिता स्व. घुराऊ राम बंजारे उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम बायंग थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ बताया।

 

आरोपी के कब्जे से 02 नग 5-5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन एवं 01 नग 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में भरा कुल 12 लीटर महुआ शराब (कीमती लगभग ₹1200) जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी श्री अजय नागवंशी, थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, आरक्षक चुडामणी गुप्ता, राजेश खांडे, अजय साय, शुभम तिवारी, जयचंद भगत तथा ग्राम कोटवारों की सराहनीय भूमिका रही।

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles