HomeRaigarh Newsअभियान संवेदना : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के...

अभियान संवेदना : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

 

13 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को थाना लेकर पूछताछ की। इसके बाद दिनांक 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दरोगा पारा स्थित निर्माणाधीन मकान में लफ्फू उर्फ विजय सारथी द्वारा दुष्कर्म किया गया है।

 

रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी *लफ्फू उर्फ विजय सारथी पिता स्व. विनोद सारथी उम्र 38 साकिन दरोगा पारा बुढ़मई मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली* के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 65 (1) बी.एन.एस. 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को कल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के सभी पहलुओं पर संवेदनशीलता से विवेचना की जा रही है । कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, ASI परमेश्वर गुप्ता एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments