18 मार्च, रायगढ़ । तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा सिदारपारा नहर पार में चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले में तमनार पुलिस ने त्वरित और सूक्ष्म विवेचना करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक का साथी ही हत्यारा निकला, जिसने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी।
➡️ *क्या है घटना — ग्राम मिलूपारा में चौकीदार लखन उर्फ धरभईया चौधरी की हुई थी हत्या*-
घटना 9 मार्च 2026 की रात की है, पुलिस को सूचना 10 मार्च की सुबह बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभईया चौधरी (46 वर्ष) का शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला था। सूचना पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक का साथी *अजहर अली ( उम्र 63 वर्ष)* ने बताया कि मृतक उसका साथी *लखन उर्फ धरभईया चौधरी पिता बतासू उम्र 46 वर्ष सा. नूतन कालोनी थाना कोतवाली जिला माल्दा टाउन पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्राम खम्हरिया किराया मकान* में रहने वाला है । मृतक का शव खेत के मेड में पडा हुआ मिला जिसके मुंह, नाक, चेहरे गले एवं शरीर के अन्य हिस्सो में चोंट होने से मौके हत्या का अपराध कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया । मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका पर तत्काल *अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता* के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई।
➡️ *पुलिस को गुमराह करने का प्रयास आरोपी ने रची मनगढ़ंत कहानी*-
प्रारंभिक पूछताछ में मृतक का साथी और मुख्य साक्षी अजहर अली ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए उसने बताया कि घटना दिनांक दिनांक 09/03/2026 के रात में टावर के समानों की चौकीदारी करते साथी लखन उर्फ धरभईया अलग अलग तम्बू में ड्यूटी कर रहे थे रात्रि करीब 08/30 बजे खाना खाने के बाद तम्बू के बाहर अंधेरा में टावर की तरफ से कुत्ते की भौकने की आवाज आने पर टार्च मारा तो देखा कि टावर से लगे रस्सी को एक आदमी टांगी से काट रहा था जिसे चिल्लाया बोला ये तुम रस्सी को क्यो काट रहे हो तब वह बोला ज्यादा बोलेगा तो खपट दूंगा तभी साथी लखन को 4-5 आदमी आये और पकड लिये मना किया तो मुझे गाल में एक दो झापड मार दिये तो अपनी जान बचाकर भाग गया जंगल झांडी तरफ छिपा उसी दौरान वे लोग लखन को पकड कर ले जा रहे थे झाडी में छुपकर घटना के बारे में (सुपरवाईजर) को बताया दूसरे दिन दिनांक 10/03/2026 के सुबह तम्बू के 5 – 6 सौ मीटर दूर में लखन का शव पड़ा मिला नाक, मुंह व उसके शरीर के अन्य हिस्सो में चोट लगा है मेरे साथी लखन उर्फ धरभईया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ठोस वस्तु से मारकर चोट पहुंचा कर हत्या कर दिया गया है ।
➡️ *पुलिस की सटीक जांच — वैज्ञानिक तरीके से की गई सूक्ष्म विवेचना में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी बेनकाब*-
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों, दोस्तों उसके साथ काम करने वाले से पूछताछ कर हर पहलू पर जांच की जा रही थी । लगातार पुलिस आसपास के क्षेत्र लोगो से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को घटनास्थल पर आसपास किसी व्यक्तियों के आने जाने की जानकारी नहीं होना बताये जबकि अजहर अली ने 4-5 व्यक्तियों के द्वारा घटना कारित करने की बात बताया था । हर बार पूछताछ में अजहर अली अपना बयान बदल बदल कर घटना के संबंध में नई नई बात बताने लगा कोई नयी बात बताता था । पोस्टमार्टमकर्ता डॉक्टर ने मामले को *होमीसाइडल* बताकर मृतक के मुंह में एक प्लास्टिक का टुकडा होना बताया, संभवत: जिस वस्तु से मृतक को चोट पहुंचायी गई थी, उसी का हिस्सा/टुकडा था, पुलिस टीम ने इस ओर जांच को बढाया । पुलिस की जांच हर बार प्रार्थी अजहर अली पर जाकर रूक जाती अब पुलिस ने वैज्ञनिक तरीकों से पूछताछ किया गया जिस पर अजहर अली ने घटना दिनांक समय को आरोपी की हत्या करना स्वीकार किया।
➡️ *आरोपी ने स्वीकारा जुर्म —आरोपी ने विवाद के दौरान मारपीट कर हत्या करना स्वीकारा*
आरोपी अजहर अली ने अपने विस्तृत मेमोरंडम कथन में बताया कि घटना दिनांक को मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी के साथ ड्यूटी करने के दौरान खाना बनाने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा में उसने लखन चौधरी के साथ मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और अपने हाथ मे रखे टार्च से लगातार चेहरे पर मारकर चोट पहुंचाकर मृतक का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से खून लगे टार्च को पानी से धोकर अपने पास रख लिया तथा हत्या करने के समय पहने हुए कपड़ो को आग लगाकर जला दिया तथा टावर के पास लगे रस्सी को काटकर स्वंय पर संदेह न हो सोचकर अपने साथ काम करने वाले अन्य लागों को झूठी कहानी बताकर अज्ञात 4-5 व्यक्ति द्वारा आकर स्वंय एवं मृतक के साथ मारपीट कर मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी को साथ लेकर चले गए है बताया । ततपश्चात् आरोपी अजहर अली के मेमोरंडम कथानुसार आरोपी के किराये के मकान में रखे हुए बैग से टार्च को गवाहों के समक्ष पेश किया जिसे जप्त किया गया है, इसी टार्च के प्लास्टिक का एक छोटा टुकडा मृतक के मुंह में मिला था आरोपी के द्वारा हत्या की घटना घटित कर साक्ष्य छिपाना पाये जाने से प्रकरण में *धारा 238 बी.एन.एस.* विस्तारित की गई।
प्रकरण के *आरोपी अजहर अली शेख समीरुद्दीन उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम चउद्वार थाना पुखुरिया जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्राम खम्हरिया किराया का मकान थाना तमनार जिला रायगढ़* को कल शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है ।
➡️ *अहम भूमिका — थाना तमनार पुलिस टीम की सूझबूझ और समन्वित कार्रवाई से अंधे कत्ल का सफल खुलासा*
इस अंधे कत्ल के सफल खुलासे में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उपनिरीक्षक सुरीतलाल सिदार, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, देव प्रसाद राठिया, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार, रंजीत भगत सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


