HomeBreaking Newsब्रेकिंग: NEET पेपर लीक कांड के बाद NTA पर नया आरोप -...

ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक कांड के बाद NTA पर नया आरोप – 2 बार डिटेल भरवाने के बाद भी एक भी छात्र को फीस रिफंड नहीं

 

रायगढ़ | 26 जून 2026।

 

NEET परीक्षा में पेपर लीक कराने के आरोपों से घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अब अभ्यर्थियों की फीस वापस करने में भी आनाकानी कर रही है। छात्रों का आरोप है कि *3-3 बार रिफंड लिंक में बैंक डिटेल भरने के बाद भी आज तक किसी को पैसा वापस नहीं मिला*।

NEET 2026 में पेपर लीक के आरोप लगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोबारा परीक्षा हुई। NTA ने कहा था कि प्रभावित छात्रों को फीस रिफंड होगी। अभ्यर्थियों के मुताबिक NTA ने मई-जून में दो बार अलग-अलग लिंक भेजे। हर बार बैंक अकाउंट, IFSC कोड, कैंसिल चेक, आधार-पैन अपलोड करवाया। लेकिन आज तक एक भी छात्र के खाते में 1700 रुपये नहीं आए । अब  NTA पोर्टल पर नया ऑप्शन डाल दिया – “I do not wish to claim refund”। यानी जो रिफंड नहीं लेना चाहते वो टिक करें। छात्रों का कहना है ये भ्रमित करने का तरीका है।

 

3 बड़े सवाल NTA से

1. जब रिफंड देना ही नहीं था तो 2 बार डिटेल क्यों मांगी?

2. “रिफंड नहीं चाहिए” वाला ऑप्शन क्यों? किस छात्र ने 1700 रुपये के लिए अप्लाई करके फीस मना कर दिया?

3. एक भी छात्र को पैसा क्यों नहीं मिला?* प्रोसेसिंग के नाम पर कितने दिन लगेंगे?

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments