HomeRaigarh Newsशिव शक्ति स्टील प्लांट के प्रदूषण से ग्रामीण त्रस्त, सरपंच ने CGEPB...

शिव शक्ति स्टील प्लांट के प्रदूषण से ग्रामीण त्रस्त, सरपंच ने CGEPB को दिया अल्टीमेटम…15 दिन में कार्रवाई नहीं तो प्लांट के बाहर बड़ा आंदोलन

 

रायगढ़। ग्राम पंचायत नवागाँव स्थित शिव शक्ति स्टील प्लांट द्वारा लगातार पर्यावरण मानकों के उल्लंघन से परेशान ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सरपंच मंजू सत्यनारायण चौहान ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल CGEPB रायगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

 

ज्ञापन में लगाए गए गंभीर आरोप

1. 24 घंटे काला धुआं: प्लांट से लगातार घना काला धुआं निकल रहा है। पूरी हवा जहरीली हो गई है।

2. फसल-बागवानी बर्बाद: धुएं की कालिख से पेड़-पौधे काले पड़ गए। खेतों की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है।

3. रात में खेल: ग्रामीणों का आरोप है कि रात में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण ESP/स्टैक बंद कर दिए जाते हैं। रात में भी कालिख दूर से दिखती है।

4. बीमारियों का अंबार: गांव में सांस, त्वचा और आंखों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

5. पुरानी शिकायतें बेअसर: पहले भी शिकायत हुई, कार्रवाई हुई, लेकिन प्लांट की मनमानी जारी है।

 

सरपंच की 6 प्रमुख मांगें:

1. पर्यावरण विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम से प्लांट का तत्काल निरीक्षण।

2. रात में आकस्मिक निरीक्षण कर ESP बंद करने की जांच।

3. मानक उल्लंघन पर भारी पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति/जुर्माना।

4. प्रभावी ETP-ESP न लगाने पर प्लांट सील करने की कार्रवाई।

5. ग्रामीणों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच व इलाज।

6. प्रदूषण से हुए नुकसान का मुआवजा।

 

सरपंच मंजू चौहान ने दी चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो नवागाँव पंचायत, युवाओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर शिव शक्ति स्टील प्लांट के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। 7 दिन में लिखित कार्रवाई रिपोर्ट पंचायत को दें।

 

 

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments